Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर : दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार

बलरामपुर : दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार

बलरामपुर (हि.स.)। युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपित को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि हरैया थाना क्षेत्र के एक ग्राम में बुधवार की शाम मेला देखने जा रही युवती से दुष्कर्म मामले की शिकायत स्थानीय थाने में आयी थी। घटना में तत्काल हरैया पुलिस द्वारा मुकदमा लिख, घटना की छानबीन की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह  थाना क्षेत्र के गुलरिया हिसामपुर निवासी आरोपित युवक को पुरवा सेमरी नहर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपित को जेल भेजते हुए अन्य अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular