Sunday, April 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

बलरामपुर :कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

रोहित गुप्ता
उतरौला /बलरामपुर ।
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश बलरामपुर इकाई ने कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उतरौला तहसीलदार न्यायिक अभय सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या दूर कराए जाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष जीवन लाल ने बताया कि कोटेदारों को एक वर्ष से उठान का भाड़ा नहीं मिला है । कोटेदारों से दो माह के राशन का पैसा जमा कराकर फ्री में वितरण करा दिया गया । वह पैसा वापस दिलाया जाए ।बताया कि खाद्य उपायुक्त के यहां पैसा वापसी का फाइल आ गया है लेकिन यहां से नहीं मिल पा रहा है । यदि पैसा वापस नहीं आया तो तीन अप्रैल को जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।
इस मौके पर भोले प्रसाद शर्मिला प्रमोद कुमार कांति देवी अनिल कुमार आदि कोटेदार मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular