Monday, May 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :केला लदी कंटेनर और इनोवा कार में टक्कर, रेलवे इंजीनियर की...

बलरामपुर :केला लदी कंटेनर और इनोवा कार में टक्कर, रेलवे इंजीनियर की मौत

बलरामपुर (हि.स.)। जनपद में एनएच 730 ग्राम सिसई के पास इनोवा व केला लदे कंटेनर में भीषण टक्कर हो गई ,जिसमें इनोवा सवार रेलवे के सेक्टर इंजीनियर की मौत हो गईजबकि दूसरा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर घायल हो गया है। दोनों वाहनों की टक्कर से सड़क मार्ग पर तकरीबन तीस मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहनों को किनारे कराया और आवागमन बहाल कराया।

सोमवार दोपहर एनएच-7300तुलसीपुर रोड ग्राम सिसई के पास एक इनोवा कार व केला लदे कंटेनर में आमने-सामने टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई और कंटेनर सड़क पर ही पलट गया। घटना में इनोवा सवार रेलवे के इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव (40) निवासी गोरखपुर की हादसे में मौत हो गई जबकि इनोवा चला रहे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रेलवे महेंद्र नाथ मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।

देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। कंटेनर चालक मौके से भाग निकला। कंटेनर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular