Friday, April 24, 2026
Homeमनोरंजनबर्थडे स्पेशल दिसंबर: बॉलीवुड में तीनों खान के साथ काम कर...

बर्थडे स्पेशल दिसंबर: बॉलीवुड में तीनों खान के साथ काम कर चुकीं ट्विंकल खन्ना

फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना कल यानी बुधवार को अपना 47 वां जन्मदिन मनाएंगी। ट्विंकल खन्ना दिवंगत फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। खास बात यह है कि ट्विंकल का जन्मदिन जिस दिन है उसी दिन उनके पिता राजेश खन्ना का भी जन्मदिन है। हालांकि राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं है।

फ़िल्मी परिवार में पली-बढ़ी ट्विंकल ने अपने माता-पिता की तरह ही अभिनय को अपने करियर के रूप में चुना और साल 1995 में आई फिल्म बरसात से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता बॉबी देओल लीड रोल में थे। फिल्म में ट्विंकल के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद ट्विंकल को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। पर्दे पर मासूमियत से भरी उनकी अदायगी ने हर किसी का दिल जीत लिया। ट्विंकल ने बॉलीवुड में उस दौर के सुपरस्टार शाहरुख़ खान, आमिर खान ,सलमान खान, अक्षय कुमार ,अजय देवगन और गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बहुत कम समय में अभिनय जगत को अलविदा कह दिया।लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड में ट्विंकल खन्ना ने एक अलग मकाम हासिल किया है।

ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की पत्नी हैं । दोनों की मुलाकात पहली बार मुंबई में फिल्मफेयर मैगजीन के शूट के दौरान हुई थी। ट्विंकल को देखते ही अक्षय उनपर फिदा हो गए थे। फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने परिवार की सहमति से 17 जनवरी,2001 को शादी कर ली। शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मों से किनारा कर लिया। इस जोड़ी के दो बच्चो में एक बेटा आरव और एक बेटी सितारा है। ट्विंकल खन्ना इन दिनों लेखन कार्य में सक्रिय हैं।उन्होंने द लीजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद, पायजामा आर फॉरगिविंग जैसी किताबे लिखी हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular