Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबनारस कोचिंग डिपो में ट्रेन की बोगियों में लगी आग को बुझाने...

बनारस कोचिंग डिपो में ट्रेन की बोगियों में लगी आग को बुझाने के लिए ग्रैंड फुल स्केल मॉकड्रिल किया

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी मंडल के बनारस कोचिंग डिपो में संरक्षा विभाग, एनडीआरएफ और अग्निशमन दस्ता की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ट्रेनें की बोगियों में लगी आग को बुझाने और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए ग्रैंड फुल स्केल मॉकड्रिल किया। इसको देखने के लिए यात्रियों में भी उत्सुकता बनी रही।

अभ्यास में दस्ते ने मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी, कमान्डेंट रेलवे सुरक्षा बल डॉ अभिषेक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला आदि अफसरों के मौजूदगी में राहत बचाव का प्रदर्शन किया।

इसके पहले नियंत्रण कक्ष से पूर्वांह में सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 23902 अप ;मेला स्पेशल का पांचवा कोच बनारस वाराणसी जं रेल खण्ड के मध्य पर कोचिंग डिपो के वाशिंग पिट के पास चार चक्के से डिरेल हो गयी है तथा कोच में आग लग गयी है। जिसमें 06 यात्रियों के गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना प्रसारित की गई।

घटना की सूचना मिलते ही एआरटी, एआरएमई सम्बन्धित अधिकारी एवं पर्यवेक्षक घटनास्थल पर पहुंच गये। इसके साथ ही एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, लोकल पुलिस भी मौके पर पहुंच गये। भारतीय रेल के दुर्घटना मैनुअल के गाईडलाइन्स के अनुसार सभी ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया तथा यह माक ड्रिल पूर्णरूप से सफल रहा।

मॉकड्रिल के समापन और समीक्षा के बाद मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने बताया की आज मॉकड्रिल में 06 घायल यात्रियों के राहत एवं बचाव कार्य में एक कर्मचारी भी घायल हो गया है। जिसमें गंभीर रूप से घायल 03 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया तथा 03 सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने रेलवे एवं एनडीआरएफ टीम के राहत और बचाव कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी की कार्य प्रणाली रेल सेवा के प्रति सतर्कता एवं जागरुकता को प्रदर्शित करता है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular