Friday, September 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबदमाशों ने सोने की चेन लूटकर स्कूटी काे दिया धक्का, महिला पत्रकार...

बदमाशों ने सोने की चेन लूटकर स्कूटी काे दिया धक्का, महिला पत्रकार घायल

-एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंच ली जानकारी, खुलासे के लिए लगाई पांच टीमें

मथुरा(हि.स.)। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन रोड पर स्कूटी सवार महिला पत्रकार से बीतीरात बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट करते हुए महिला को धक्का दे दिया। चलती स्कूटी से गिरने से महिला चोटिल हो गयी। इस जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव रविवार की सुबह घायल महिला को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने खुलासे के लिए पांच टीमें गठित करते हुए बताया कि महिला से जानकारी एकत्र की गई है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

थाना हाईवे क्षेत्र में गोवर्धन रोड पर बीतीरात पीड़ित महिला मीरा शर्मा अपने पति के साथ स्कूटी से घर जा रही थीं। स्कूटी सवार दंपत्ति जैसे ही थाना हाई वे क्षेत्र स्थित रतन लाल फूल कटोरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के समीप पहुंचे। तभी पीछे से आते पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले पर हाथ मारते हुए चेन तोड़ ली। पीड़ित महिला ने तत्काल एक बदमाश पर हाथ मारा। बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख स्कूटी सवार दंपत्ति को धक्का मार दिया। महिला के सर में गंभीर चोट आ गई है।

घायल हुई पत्रकार मीरा शर्मा को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज चल रहा है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा करने लगी। रविवार सुबह महिला के साथ हुई चैन लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए। एसएसपी ने पीड़ित महिला मीरा शर्मा और उनके पति से वारदात की जानकारी ली। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित से काफी कुछ जानकारी मिली है। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीम गठित की है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular