Tuesday, July 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबढ़ने लगा तापमान, कानपुर व बांदा का पारा 44 के पार

बढ़ने लगा तापमान, कानपुर व बांदा का पारा 44 के पार

लखनऊ (हि.स.)। चार दिन की राहत के बाद अब फिर तापमान बढ़ने लगा है। एक दिन पूर्व जहां प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को बढ़कर सर्वाधिक अधितम तापमान कानपुर व बांदा का 44.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम मेरठ का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा कानपुर व बांदा का रहा, जबकि मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांदा व झांसी का 43.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 43.6 डिग्री, फतेहपुर का 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में सर्वाधिक गिरावट अलीगढ़ की ऋणात्मक 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम मेरठ का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजजफ्फरनगर का 22.6 डिग्री सेल्सियस, इटावा का 22.2 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 29.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular