Wednesday, July 29, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलबड़ा इमामबाड़ा में लड़की के डांस वीडियो की हो जांच - मौलाना...

बड़ा इमामबाड़ा में लड़की के डांस वीडियो की हो जांच – मौलाना यासूब

लखनऊ (हि.स.)। शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि बड़ा इमामबाड़ा हमारी कदीम इबादतगाह है। ये कोई टूरिस्ट प्लेस नहीं है। यहां एक लड़की का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है और जिससे समाज पर गलत असर हो रहा है।

मौलाना ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट के मुख्य अधिकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश है और हमारी मांग है कि जिलाधिकारी उक्त प्रकरण की जांच कराएं और कार्यवाही करायें।

उन्होंने कहा कि इमामबाड़े की बेहुर्मती पर सख़्त कार्यवाही करते हुए कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की जानिब से जल्द एक बड़ा एहतिजाज करेंगे। इस तरह का वीडियो बेहद शर्मनाक है।

इसी प्रकरण में मौलाना कल्बे जब्बाद, मौलाना हमीदुल, मौलाना सैफ ने भी अपने बयान जारी कर उक्त वीडियो की जांच और कार्यवाही की बात की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular