Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबच्चियों को लेकर फिक्रमंद है सरकार... आप भी लें सकते हैं बरेली...

बच्चियों को लेकर फिक्रमंद है सरकार… आप भी लें सकते हैं बरेली में इस योजना का लाभ

बरेली(हि.स.) । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चियों के भविष्य को संवारने के लिए शुरू की गईं कन्या सुमंगला योजना का लाभ बखूबी बालिकाओं को मिल रहा। वहीं बरेली में भी कन्या सुमंगला को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा। जगह-जगह कैंप लगाकर लाभार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के मुताबिक 2019 बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अंतर्गत शुरू की गई योजना कन्या सुमंगला का रूप ले चुकी है। कन्या सुमंगला के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि छह चरणों में दी जा रही हैं। जिसमें बालिका के जन्म के समय 2 हजार 1 साल पूर्ण होने पर बालिका कों 1 हजार कक्षा 1 में प्रवेश होने पर 2 हजार कक्षा 6 में प्रवेश होने पर 2 हजार के साथ कक्षा 9 में प्रवेश होने पर 3 हजार रुपये की धनराशि देने के साथ 10 वीं व 12वीं और स्नातक की पढ़ाई के लिए 5 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। जिसमें कुल मिलाकर 15 हज़ार की धनराशि दी जा रही है।

इस योजना के आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा मोनिका राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी हो इसके साथ ही इस योजना में एक परिवार की दो बेटियों को इस योजना का लाभ भी मिलेगा। इसको लेकर टीम लोगों बीच पहुंचकर जागरुक कर रही है।

देश दीपक गंगवार/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular