Wednesday, June 10, 2026
Homeव्यापारफ्लिपकार्ट पर बेचे थे घटिया प्रेशर कुकर, लगा एक लाख रुपये का...

फ्लिपकार्ट पर बेचे थे घटिया प्रेशर कुकर, लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

-सीसीपीए ने 598 प्रेशर कुकर उपभोक्ताओं को पैसा लौटाने का दिया निर्देश

नई दिल्ली (हि.स)। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के बाद फ्लिपकार्ट पर घटिया प्रेशर कुकर बेचने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सीसीपीए ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि अपने प्लेटफॉर्म पर घटिया क्वालिटी के घरेलू प्रेशर कुकर बेचने पर फ्लिपकार्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट को उपभोक्ताओं को बेचे गए प्रेशर कुकर वापस मंगाने, उपभोक्ताओं का पैसा वापस करने और 45 दिनों में अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है।

प्राधिकरण की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने बताया कि फ्लिपकार्ट को अपने मंच पर बेचे गए सभी 598 प्रेशर कुकर के खरीदारों को इस बारे में सूचित करने, खराब प्रेशर कुकर वापस मंगाने और उपभोक्ताओं का पैसा लौटाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कंपनी को 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा गया है।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने इससे पहले दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के प्लेटफॉर्म पर 2,265 घटिया प्रेशर कुकर बेचने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

प्रजेश शंकर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular