Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफॉफ डू प्लेसिस और विराट कोहली की कंपनी का आनंद ले रहा...

फॉफ डू प्लेसिस और विराट कोहली की कंपनी का आनंद ले रहा हूं : अनुज रावत

पुणे (हि.स.)। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने कहा कि वह कप्तान फॉफ डू प्लेसिस और विराट कोहली की कंपनी का आनंद ले रहे हैं।

अनुज रावत और विराट कोहली की बेहतरीन पारियों की बदौलत शनिवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आरसीबी ने मुंबई को सात विकेट से शिकस्त दी।

अनुज ने मैच के बाद कहा, “रन बनाना और टीम को जीत दिलाना बहुत अच्छा लग रहा है। ऐसा करने में बहुत खुशी हुई। मैं बस अपनी प्रक्रिया का पालन कर रहा था। मैं अच्छी शुरुआत कर रहा था, लेकिन अच्छी तरह से खत्म नहीं कर पा रहा था, आज मैंने किया। मैं खुश हूं और विराट और फॉफ की कंपनी का आनंद ले रहा हूं।”

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत के (47 गेंदों में 66 रन) के शानदार अर्धशतक और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बेहतरीन 48 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने नौ गेंद शेष रहते 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले, आरसीबी के गेंदबाजों ने पांच बार के चैंपियन मुंबई को 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रनों पर रोक दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular