Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफूलों की खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए जिले के 25 किसान...

फूलों की खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए जिले के 25 किसान दिल्ली के लिए रवाना

गाजियाबाद में फूलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की नई पहल

गाजियाबाद (हि.स.)। गाजियाबाद के किसान फूलों की खेती में नई तकनीक अपनाकर जिले के किसान अब फूलों का उत्पादन बढ़ाएंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली ने इसके लिए 25 किसानों को प्रशिक्षण के लिए चुना है। ये सभी फूलों की खेती करके अपना जीवन निर्वाह करते हैं। सभी किसानों को नई दिल्ली में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को सभी 25 किसानों को हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण के लिए नई दिल्ली रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को कार्यक्रम में उपयोग होने वाली सामग्री भी वितरित की। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त तक इस कार्यक्रम के दौरान किसान फूलों से संबंधित आधुनिक तकनीक उत्तम गुणवत्ता के बीज एवं अन्य खेती के इनपुट्स, फूलों का प्रसंस्करण और मार्केटिंग आदि के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

गाजियाबाद में लगभग दो हजार हेक्टेयर भूमि में फूलों की खेती होती है। अभी तक किसान परंपरागत तकनीकी से ही गुलाब, डहेलिया, गेंदा, चमेली आदि से जुड़े फूलों की खेती करते हैं। वर्तमान तकनीकी में फूलों का उत्पादन कम होता है ।जिसके चलते किसानों को आय कम होती है। नई तकनीक अपनाने के बाद किसानों को जहां आय अधिक होगी, वहां उत्पादन क्षमता भी बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular