Saturday, September 19, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'वश' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अजय देवगन और आर...

फिल्म ‘वश’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अजय देवगन और आर माधवन

फरवरी 2023 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली गुजराती फैमिली एंटरटेनर फिल्म वश का हिंदी रीमेक बन रहा है। इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका निभाएंगे और फिल्म का निर्देशन क्वीन एवं सुपर 30 के निर्देशक विकास बहल करेंगे। ये भी कन्फर्म हो गया है कि आर माधवन भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। निर्माता कुमार मंगत इस समय लंदन में हैं और शूटिंग लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि फिल्म वश के रीमेक की शूटिंग इस साल जून तक शुरू कर देगी। लंदन के अलावा इसकी शूटिंग मुंबई और मसूरी में भी होने वाली है।

फिल्म वश का हिंदी रीमेक नॉन-स्टॉप बैक-टू-बैक शूट किया जाएगा और इसे सिर्फ 45 दिनों में पूरा किया जाएगा। कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका निभाएंगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विकास बहल, अजय देवगन और कुमार मंगत ने कुछ अभिनेत्रियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले किया जाएगा।

वश फिल्म की बात करें तो इसमें हितेन कुमार, हितु कनोडिया, जानकी बोडीवाला, नीलम पांचाल और आर्यन संघवी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी एक खुशहाल हंसते-खेलते परिवार की है जो काले जादू के जाल में फंस जाता है। फिल्म का निर्देशन कृष्णदेव याग्निक ने किया था और उन्होंने कहानी भी लिखी थी। फिल्म का निर्देशन कल्पेश सोनी, क्रुनाल सोनी, निलय छोटाई और दीपेन पटेल ने किया था। इस गुजराती फिल्म के कलाकार भी हिंदी रीमेक की घोषणा से खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और इसे ”गर्व का क्षण” बताया।

लोकेश चंद्रा/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular