Saturday, June 27, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज, वरुण का डेंजरस रूप से देख खड़े...

फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर रिलीज, वरुण का डेंजरस रूप से देख खड़े हुए दर्शकों के रौंगटे

वरुण धवन और कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘भेड़िया’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में वरुण और कृति के अलावा अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण इस फिल्म में एक इच्छाधारी भेड़िया की भूमिका में हैं। जंगल में एक भेड़िया के जरिए काटे जाने के बाद वरुण इंफेक्टेड हो जाते हैं और बाद में वह खुद भेड़िया बनकर दहशत फैलाते हैं। कृति फिल्म में डॉक्टर कनिका की भूमिका में हैं। वे वरुण को ठीक करने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। वहीं ट्रेलर में एक्टर अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल की झलक भी देखने को मिल रही है।

दो मिनट 55 सेंकेड के फिल्म के इस खतरनाक ट्रेलर को देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म देखने वालों के यकीनन रौंगटे खंड़े होने वाले हैं। ‘भेड़िया’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं, जबकि दिनेश विजन ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म अगले महीने 25 नवंबर को रिलीज होगी।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular