Saturday, September 19, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म तड़प का पहला गाना 'तुमसे भी ज्यादा...' रिलीज

फिल्म तड़प का पहला गाना ‘तुमसे भी ज्यादा…’ रिलीज

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतरिया लीड रोल में है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म का पहला गाना ‘तुमसे भी ज्यादा…’ को रिलीज किया । इस गाने में अहान शेट्टी और तारा सुतरिया की बीच जबरदस्त सिजलिंग कमेस्ट्री देखी जा सकती है। इरशाद कामिल द्वारा लिखित इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी ख़ूबसूरत आवाज में सजाया है।

सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।अहान शेट्टी और तारा सुतरिया की फिल्म तड़प एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म है और साउथ इंडियन फिल्म आरएक्स 100 की रीमेक है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म तड़प का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक मिलन लुथरिया हैं और यह फिल्म इसी साल 3 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular