Monday, September 21, 2026
Homeमनोरंजन फिल्म 'ऐन एक्शन हीरो' का नया पोस्टर जारी, इस दिन आएगा ट्रेलर

 फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन आएगा ट्रेलर

आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ का नया पोस्टर मेकर्स ने गुरुवार को जारी कर दिया है। आयुष्मान खुराना पहली बार इस फिल्म के जरिये अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में जयदीप राजनेता के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं आयुष्मान खुराना जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखेंगे। पोस्टर में दोनों किरदार एक्शन भूमिका में एक -दूसरे के सामने नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी भी दी है। फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार 11 नवंबर को जारी किया जायेगा।

फिल्म की घोषणा पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। वहीं मेकर्स ने शूटिंग इस साल जनवरी में शुरु कर दी थी। शूटिंग भारत के अलावा लन्दन में हुई है। फिल्म की कहानी नीरज यादव ने लिखी है। टी सीरीज और कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनीं इस फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है । ‘ऐन एक्शन हीरो’ इसी साल 2 दिसंबर को रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular