Sunday, September 13, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म ''आदिपुरुष'' का पहला गाना ''जय श्री राम'' की ग्रैंड लॉन्चिंग

फिल्म ”आदिपुरुष” का पहला गाना ”जय श्री राम” की ग्रैंड लॉन्चिंग

निर्देशक ओम राउत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ”आदिपुरुष” इस समय सुर्खियों में है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। दर्शकों ने ”आदिपुरुष” के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के गाने के जरिए भगवान राम की भक्ति जगाई जा रही है।

फिल्म ”आदिपुरुष” का ट्रेलर रिलीज होने के बाद बैकग्राउंड में बज रहे ”जय श्री राम” गाने को लेकर दर्शकों में उत्सुकता रही। आखिरकार ”आदिपुरुष” का पहला गाना ”जय श्री राम” रिलीज हो गया है और अजय-अतुल के संगीत ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। करीब 2 मिनट 39 सेकंड के इस पूरे गाने को सुनने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

आदिपुरुष” का गीत ”जय श्री राम” मनोज शुक्ला द्वारा लिखा गया है और अजय-अतुल द्वारा रचित है। ”आदिपुरुष” की टीम ने पहला गाना मुंबई में अनोखे अंदाज में रिलीज करने के लिए खास तैयारी की थी। गाने को अजय-अतुल सहित 30 सदस्यीय कोरस टीम द्वारा लाइव परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि अजय-अतुल ने निर्देशक ओम राउत, भूषण कुमार के साथ मिलकर ”जय श्री राम” गीत को बड़ी शिद्दत से बनाया है।

”आदिपुरुष” में अभिनेता प्रभास भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे जबकि अभिनेत्री कृति सेनन सीता की भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेता देवदत्त नागे फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाएंगे। फिल्म 16 जून को पर्दे पर आएगी।

लोकेश चंद्रा/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular