Wednesday, August 19, 2026
Homeस्वास्थ्यफिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामले भी तेजी से...

फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामले भी तेजी से बढ़े

कोरोना की दूसरी लहर से लंबे समय से राहत जैसी स्थिति थी, लेकिन एक बार फिर से आफत बढ़ती दिख रही है। महज एक दिन में फिर से 40 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,658 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 3,44,899 हो गई है। यही नहीं नए केसों में बढ़ोतरी से एक्टिव केसों का प्रतिशत भी अब 1.06 फीसदी हो गया है, जो इसी सप्ताह की शुरुआत में 1 पर्सेंट से भी कम हो गया था। यही नहीं इसके चलते रिकवरी रेट में भी कमी आई है और यह अब 97.60% हो गई है।

रिकवर होने वालों की घट रही संख्या, बढ़ रहे नए मामले

कोरोना के एक्टिव केसों में इजाफे की एक वजह यह भी है कि नए मामलों की तुलना में रिकवर होने वाले लोगों की संख्या घट रही है। एक तरफ दो दिनों से लगातार 40 के पार केस मिल रहे हैं तो वहीं रिकवर होने वाले लोगों की संख्या कम है। बीते एक दिन में 32,988 लोग कोरोना को मात देकर आए हैं।

टीकाकरण में तेजी से बढ़ी उम्मीद, पहले जैसी नहीं आएगी अब लहर

कोरोना के नए केसों में तेजी से इजाफे के बीच राहत की बात यह है कि देश में वैक्सीनेशन का अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक 61.22 करोड़ टीके देश भर में लगाए जा चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो फिर वह पहले जैसी घातक नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular