Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद: युवक की हत्या कर सर्राफ की दुकान में चोरी

फिरोजाबाद: युवक की हत्या कर सर्राफ की दुकान में चोरी

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की रात्रि में बदमाशों ने एक ज्वैलर्स के यहां चोरी के दौरान एक युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं हैं। 
नगला खंगर थाना क्षेत्र के विकास बाजार स्थित नरेन्द्र सिंह की ज्वैलर्स की दुकान है। मंगलवार की रात्रि में बदमाशों ने इनकी दुकान को निशाना बना लिया। बदमाशों ने सर्राफ की दुकान में चोरी करने के साथ वहां सो रहे युवक रहमान (60) की हत्या कर दी। 
  घटना की जानकारी बुधवार की सुबह आस-पास के लोगों को हुई तो वह सन्न रह गये। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। इधर डॉग स्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किये है। इधर हत्या की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि एक सर्राफा की दुकान में आभूषण चोरी घटना हुई है, इसके साथ ही वहां सो रहे एक व्यक्ति की भी हत्या की गई है। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular