Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद पहुंची राज्यपाल ने देखा कांच के आयटमों का निर्माण कार्य

फिरोजाबाद पहुंची राज्यपाल ने देखा कांच के आयटमों का निर्माण कार्य

फिरोजाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को फिरोजााबाद पहुंची। जहां उन्होंने कांच आयटमों के निर्माण कार्य को देखा।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के फिरोजाबाद पहुंचने पर उनको डाकबगंला में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राज्यपाल का काफिला औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। जहां उन्होंने ग्लास फैक्टरी, प्रगति ग्लास बर्क्स में कांच के आयटमों का निर्माण कार्य देखने के साथ ही हैंडीक्राफ्ट आयटम भी देखे। 
राज्यपाल उन्नतशील किसानों के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करेंगी। इसके साथ ही वह गोद लिए गए टीबी के शिकार बच्चों से भी मिलेंगीं। राज्यपाल के आगमन को लेकर फिरोजाबाद के ट्रैफिक को डार्यवट किया गया है। सुरक्षा के कडे़ इंतजाम हैं। निजी स्कूल संचालक राज्यपाल से मिलने डाकबंगला पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 
स्कूल संचालकों की मांग है कि मानक के अनुरूप उन्हें स्कूल खोलने की अनुमति दी जाये। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, विधायक डॉ मुकेश वर्मा, प्रेमपाल सिंह धनगर के अन्य अधिकारी भी साथ रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular