Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबादः युवक की पीट-पीट हत्या करने वाली चार बहनें गिरफ्तार

फिरोजाबादः युवक की पीट-पीट हत्या करने वाली चार बहनें गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी चार सगी बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ला निवासी रामगोपाल (45) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को उसका शव गली में पड़ा मिला था। आरोप था कि उसके द्वारा अश्लील फब्तियां कसने को लेकर उसकी युवतियों ने अपने चचेरे भाईयों के साथ मिलकर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। मारपीट का कुछ लोगों ने इस वीडियो भी बना लिया था जो सोशल मीड़िया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवतियां और कुछ लोग डंडों से युवक को पीटते दिखाई दे रहे थे। मृतक के भतीजे सतेंद्र की तहरीर पर चार युवतियों सहित सात लोगों को नामजद किया गया था।

सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार ने बताया कि नामजद चार बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular