Saturday, September 19, 2026
Homeअन्यफिरोजाबादः टाप-10 अपराधी सहित 13 गिरफ्तार

फिरोजाबादः टाप-10 अपराधी सहित 13 गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शनिवार को एक टाप-10 अपराधी व दो अवैध अपमिश्रित शराब बेचने वाले  अभियुक्तों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। 

थाना प्रभारी सिरसागंज ग्रीश चन्द्र गौतम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने मुखविर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक रामवीर सिंह व उनकी टीम के साथ गिहार कॉलोनी सिरसागंज में कार्यवाही करते हुये दो अभियुक्तों गोपाल पुत्र वाबूराम व प्रभू पुत्र मिट्ठू को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से तीन प्लास्टिक की बोतलों में करीब 30 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब बरामद की गयी है।
इधर, थाना जसराना पुलिस ने टॉप-10 अपराधी दुर्गेश कुमार उर्फ दुर्वेश पुत्र हरिपाल सिहं निवासी मुस्तफाबाद थाना जसराना फिरोजाबाद को मुस्तफाबाद शिकोहाबाद रोड से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुये है। 
वही, थाना पचोखरा पुलिस ने ग्राम सिकरारी व नगला जाट के जंगल मे जुआ होने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 10 जुआरियों धर्मवीर उर्फ भूटानी, शिवराज, दलवीर, हरेन्द्र कुमार, राहुल, राजेश, कृष्णा, कृष्णवीर, जितेंद्र व ब्रजेश को मौके से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जुआ कराने वाले सरगना धर्मवीर उर्फ भूटानी के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। तलाशी के दौरान कुल 13 हजार रुपये नकदी बरामद हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular