Wednesday, September 23, 2026
Homeकानपुरफार्म हाउस की सुरक्षा में लगे चौकीदार को अपराधियों ने मारी गोली

फार्म हाउस की सुरक्षा में लगे चौकीदार को अपराधियों ने मारी गोली

कानपुर (हि.स.)। बिठूर थाना क्षेत्र में एक हाउस की सुरक्षा कर रहे तीन चौकीदारों पर अज्ञात हमलावरों ने धावा बोल दिया। हमले के दौरान एक चौकीदार को गोली लगी है और वह घायल हो गया। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटना में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि बिठूर थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी मंदिर के पास पंजाबी फार्म हाउस की सुरक्षा में तीन चौकीदार रहते हैं। जहां अज्ञात हमलावर पहुंचे और तीनों चौकीदारों को मारा पीटा। इस दौरान एक चौकीदार को गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मौके पर मिले घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

गोली से घायल चौकीदार धर्मेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी चौधरीपुर थाना चौबेपुर के भाई अंकित कुमार की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। संदिग्ध आरोपित भिडैया गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

राम बहादुर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular