Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेश फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव

 फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव

बागपत(हि.स.)। जिले में दोघट थाना क्षेत्र में एक सिपाही का शव उसके घर के कमरे में छत पर लगे कुंड से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। मृतक सिपाही बदायूं पुलिस लाइन में तैनात था।

सिपाही बागपत जिले के दोघट गांव का रहने वाला रवि राणा है, जिसका शव बीती रात्रि अपने ही मकान के कमरे में छत की कुंडी में बंधी रस्सी के फंदे पर लटकता मिला है। जिस समय सिपाही ने फांसी लगाई उस वक्त घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। उसका छोटा भाई आकाश, मां निशा जब वह घर लौटे तो बेटे रवि का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। उन्होंने सूचना दोघट थाने को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी भेज दिया।

सिपाही के भाई आकाश ने बताया कि रवि राणा वर्ष 2015 में मुरादाबाद से यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। वह तीन माह से बदायूं पुलिस लाइन में तैनात था और 18 दिसंबर से 22 दिसंबर की छुट्टी पर घर आया हुआ था। रवि राणा की पत्नी प्रीति भी यूपी पुलिस में नोएडा में तैनात है और एक बेटी भी है।

थानाध्यक्ष दोघट नंदकिशोर राजपूत ने बताया कि मामले में मृतक के भाई आकाश ने तहरीर देकर बताया है कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। जब वह घर पहुंचे तो उनका सिपाही भाई का शव कमरे में फांसी से लटका मिला है। मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सचिन त्यागी

RELATED ARTICLES

Most Popular