Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव

फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव

प्रयागराज(हि.स.)। मऊआइमा थाना क्षेत्र के पूरा काजी गांव में रविवार की भोर में दुकानदार की पत्नी का शव फांसी के फन्दे पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि मृत्यु का अस्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी।

मऊआइमा के पूरा काजी गांव निवासी रीना उर्फ निब्बी 30वर्ष पत्नी सुभाष एक दुकान के सहारे परिवार का भरण-पोषण होता है। शनिवार शाम सुभाष अपने बेटे को लेकर एक बारात में शामिल होने के लिए चला गया। रात लगभग साढ़े बारह बजे जब वह घर पहुंचा तो घर का दरवाजा खोलकर अन्दर दाखिल हुआ तो पत्नी को फांसी के फन्दे पर लटका हुआ पाया। यह देखते ही उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस कहना है कि मृतिका के पति ने बताया कि मेरी शादी पहले रीना की बड़ी बहन से हुई थी। लेकिन मार्ग दुर्घटना में निधन हो जाने की वजह से परिवार के लोगों ने रीना से उसकी शादी कर दी। पहली पत्नी से एक बेटा है। लेकिन विगत कुछ दिनों से रीना की दिमागी हालत ठीक न होने की वजह से बारात जाते समय घर से बाहर का दरवाजा बन्द करके चला गया और वापस जब लौटा तो फंदे पर लटकती हुई मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular