Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्जी दस्तावेज के जरिये कानपुर आ रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी : सांसद

फर्जी दस्तावेज के जरिये कानपुर आ रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी : सांसद

राष्ट्र सुरक्षा के लिहाज से गैर भारतीय शरणार्थियों के दस्तावेजों की हो त्वरित जांच

सांसद ने जिलाधिकारी और कमिश्नर को लिखा पत्र

कानपुर(हि.स.)। राजवीहीनता के चलते बीते दो वर्षों में भारत के अंदरूनी कई राज्यों में घुसपैठ कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों व बांग्लादेशी शरणार्थियों की अवैध रूप से घुसपैठ कुछ अधिक बढ़ी है। देशविरोधी गतिविधिओं में शामिल होने के तथ्यों की बात सामने आने के बाद कई बार अलग अलग जगहों पर इनकी गिरफ्तारियां भी होती रही है।

प्रसाशन व शासन स्तर पर सख्ती भी बरती जा रही है। इसके बावज़ूद इनकी घुसपैठ अब महानगरों की मलिन बस्तीयों व अतिक्रमणीय स्थानों पर जारी है। इसमें कानपुर भी शामिल है और जिला प्रशासन फौरन ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करे। यह बातें रविवार को शहर सांसद सत्यदेव पचौरी ने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को लिखे पत्र में कहीं।

सांसद ने पत्र में लिखा कि जांच एजेंसियों की माने तो बीते दो वर्षों में करीब 1,700 से अधिक यूपी में कई शहरों में ऐसे लोगों के डेरा जमाने के तथ्य सामने आ चुके है। सूबे में प्रमुख रूप कानपुर, उन्नाव, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ सहित कई अन्य जिले हैं। पत्र में निर्देशित करते हुये कहा कि सुरक्षा एजेंसीयों के माध्यम से जिले में अवैध रूप से डेरा जमाने वाले गैर मुल्कीय रोहिंग्या मुस्लिमों व बांग्लादेशीयों की पुष्टिकर उनके फर्जी दस्तावेजों की जांच की जाय। यह लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शहरों की मलिन बस्तियों, कब्रिस्तानों, रेलवे पटरियों के किनारे, सिंचाई विभाग की नहरों के आसपास व नगर निगम के फुटपाथों पर अतिक्रमण कर और शहर के मुख्य व व्यस्तम चौराहों के निकट व शहर की कब्रिस्तान की भूमि को भी अवैध रूप अतिक्रमण व कब्जा कर अपना डेरा जमाये हुये है। अपनी वास्तविक पहचान छिपा कर अवैध रूप से निवास कर रहे इन गैर भारतीय मूल के नागरिकों से शहर में कानून व शांति व्यवस्था की स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इन अवैध गतिविधियों पर निगरानी व इनकी निवास पत्रों की जांच की जाय और प्रमाणिकता के आधार पर कठोर कार्यवाही भी की जाये। यदि ऐसा न किया गया तो राष्ट्र की सुरक्षा मे सेंध लगा सकती है।

सांसद पचौरी ने समाजवादी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि उनकी सरकार में राजनैतिक लोलुपता के कारण नवीन नगर काकदेव में भूखंड संख्या 117/एल /462 पर सपा पार्टी द्वारा कब्रिस्तान का निर्माण कराया गया था जिसपर अराजक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular