फतेहाबाद: टोहाना में प्रशासन से बात के बाद चल रहा किसानों का आंदोलन हुआ खत्म

फतेहाबाद (हि.स.)। टोहाना के जजपा विधायक देवेन्द्र बबली और किसानों के बीच 1 जून को शुरू हुआ विवाद आखिरकार सोमवार को पूरी तरह निपट गया। सोमवार को प्रशासन और किसान नेताओं के बीच हुई बातचीत में किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमें वापस लेने और किसानों की रिहाई की बात मान लेने के बाद किसानों ने टोहाना में अपने आंदोलन को खत्म कर दिया है। किसानों ने कहा कि अब उनका आंदोलन दिल्ली बॉर्डर पर पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। 
गौरतलब है कि 1 जून को विधायक देवेन्द्र बबली और किसानों के बीच विवाद हो गया था। किसानों ने जहां विधायक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया वहीं विधायक ने किसानों पर उनकी गाड़ी के शीशे तोडऩे और इसमें उनके निजी सचिव के घायल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद किसानों ने टोहाना में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया वहीं कुछ किसान विधायक निवास का घेराव करने के लिए उनके गांव बढ़ईखेड़ा पहुंच गए और गिरफ्तारियां दी। यहां से गिरफ्तार 26 में से 23 किसानों को तो प्रशासन ने रात को रिहा कर दिया जबकि तीन किसानों को जेल भेज दिया था।  
सोमवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत में प्रशासन ने केस वापस लेने और तीसरे किसान को रिहा करने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों ने टोहाना में आंदोलन को खत्म करने की घोषणा कर दी। धरने के समापन पर किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा के किसानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां के किसानों ने भाजपा सरकार की नाक में दम कर दिया है। किसानों को अब ऐसा हरियाणा में नहीं पूरे देश में करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों का राज, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए होता है लेकिन कुछ लोग बेईमान हो गए है जिस कारण आज पूंजीपतियों का राज, पूंजिपतियों के द्वारा और पंूजीपतियों के लिए हो गया है।

error: Content is protected !!