फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार बीती रात हल्की बरसात के ओले गिरने से किसानों की चना, मटर, सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ। इससे पहले कई दिन हुई बरसात से किसानों को काफी नुकसान हुआ था।
जिले के चौडगरा, मदारीपुर, बकेवर सहित अन्य क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश के साथ-साथ ओले गिरने से किसानों की चिताएं बढ़ने लगी। किसानों ने बताया कि ओले गिरने से चना और सरसों की फसल खराब हो जायेगी। क्योंकि सरसों की फसल काफी हद तक पक चुकी है। ओले गिरने से सरसों के फलियों से दाना निकल कर खेत में गिरने से बेकार हो जायेगा। इसके अलावा चना की फसल में फूल गिरने से फल नहीं लगेगा तो चना और सरसों की पैदावार खराब हो जायेगी।
ओले गिरने से किसानों की नींद उड़ गई हैं। इसके अलावा तेज गति से हवाओं के ठंड भी बढ़ रही है, जिससे बेजुबान जनवार के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। खुले आसमान में आवारा पशुओं की जान जाने का खतरा पैदा हो रहा है।
क्षेत्र के किसानों में सुभाषचंद्र, लालसिंह, सलीम, राजकुमार, संजय सिंह, पप्पू सिंह.कैलाश, भारत आदि किसानों ने कहा कि बिन मौसम के ओले गिरने और बरसात होने पर चना और सरसों की फसल के लिए बहुत नुकसान हुआ है।
देवेन्द्र
