Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: मवेशी बांधने के विवाद में मारी गोली, हालत गंभीर

फतेहपुर: मवेशी बांधने के विवाद में मारी गोली, हालत गंभीर

फतेहपुर शहर में मवेशी बांधने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रविवार रात युवक को गोली मार दी। गोली पेट में लगते ही युवक जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया।

सदर कोतवाली के शादीपुर चौराहे में रविवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने मवेशी बांधने के विवाद में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगने से शादीपुर निवासी किशन कुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद किशन की हालत नाजुक बताते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular