Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: भाकियू की मासिक बैठक में बिजली समस्या का उठा मुद्दा

फतेहपुर: भाकियू की मासिक बैठक में बिजली समस्या का उठा मुद्दा

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को भातीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से बिजली की समस्याओं के मुद्दों को किसानों ने उठाया और समाधान कराने की बात कही।

बहुआ विकास खण्ड परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक जिला महासचिव प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उठाई।

बैठक में माह के दूसरे गुरुवार को विकास खण्ड अधिकारी व ब्लाक कर्मचारियों के साथ किसानों की बैठक निर्धारित की गई। बहुआ उपकेंद्र में बिजली कटौती को लेकर भाकियू के किसानों में काफी आक्रोश रहा।

भाकियू के तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ललौली पुलिस समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रही है। वहीं, विद्युत उपकेंद्र बहुआ के बिजली कर्मचारी ब्रेकडाउन के नाम पर जमकर बिजली कटौती करते हैं और ब्रेकडाउन की समस्या को समय रहते ठीक नहीं किया जाता है जिससे इस गर्मी में क्षेत्र के किसान व जनता बेहाल है। उपकेंद्र बहुआ में बिजली कर्मचारियों की लापरवाही चरम पर है। जिसकी वजह से क्षेत्र का किसान व जनता बेहाल है।

उन्होंने कहा कि फतेहपुर स्थित बिजली स्टोर में बिजली के खंभे नहीं है। जिसकी वजह से कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। अगर उपकेंद्र बहुआ के जेई अमित कुमार तत्काल बिजली के खंभों को व्यवस्था करके लड़खड़ाई बिजली समस्या से लोगो को निजात नहीं दिला पा रहे है तो जल्द ही उपकेंद्र बहुआ का घेराव किया जाएगा। पुलिस द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही महापंचायत करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम, घनश्याम गुप्ता, शिवाजीत सिंह,नंद किशोर मिश्रा, रंजीत सिंह यादव, राजकुमार पटेल, भानु पटेल आदि किसान मौजूद रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular