Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: ड्रोन की मदद से शराब भट्ठियों पर छापेमारी

फतेहपुर: ड्रोन की मदद से शराब भट्ठियों पर छापेमारी

50 लीटर अवैध कच्ची शराब व 10 कुंतल लहन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार 
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को ड्रोन कैमरे से अवैध शराब बनाने वाले ठिकानों को पता कर उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। इस दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व 10 कुंतल लहन बरामद कर नष्ट किया गया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर गांव में एसडीएम प्रियंका, पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक, आबकारी इंस्पेक्टर लक्ष्मी शंकर बाजपेई व कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह की मौजूदगी में ड्रोन कैमरे की मदद से छापेमारी की कार्रवाई की गई।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से की गई छापेमारी की कार्रवाई के चलते पूरे गांव में हड़कम्प मचा रहा। खेत व बगीचों में छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस ने उक्त बरामदगी की। इसके अलावा एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया गया। शराब बनाने के उपकरण छिपाकर रखे गए थे। वहीं गांव में कई स्थानों पर जमीन के अंदर लहन भरे बड़े डिब्बे खोद कर निकाले गए। कार्रवाई में कोतवाली बिंदकी के सब इंस्पेक्टर अखिलेश प्रताप सिंह के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular