– हुसैनगंज विधानसभा के कांगेस प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के समर्थन में हथगाम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनसभा
फतेहपुर (हि.स.)। जो लोग मार्च के बाद गर्मी निकालने की बात करते हैं उनकी पहले व दूसरे चरण में गैस निकल गयी है। यह बात मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में कही।
जिले की हुसैनगंज विधानसभा के हथगाम कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के समर्थन में आये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनसभा में भाषण देते हुए कहा, जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी अन्ना मवेशी किसान की फसल को चौपट कर रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी के सबसे प्रिय जानवर सड़क व खेतों में घूम रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीबों की नहीं पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। इसलिए मंहगाई चरम पर है। सरकार हाथ पे हाथ रखी बैठी है। जनता महंगाई से कराह रही है।
उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की आई तो गौशाला को बेहतर बनाया जायेगा और सभी अन्ना मवेशी गौशालाओं में रखे जायेंगे। मंहगाई पर लगाम लगाने का काम किया जायेगा। पेट्रोल 50 रुपये में, डीजल 40 रुपये और रसोई गैस 400 रुपये फिर से मिलेगा।
देवेन्द्र
