Friday, June 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश फंदे पर मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा

 फंदे पर मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा

कानपुर (हि.स.)। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर बिहार मोहल्ले में बुधवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनुमंत विहार के गुलमोहर बिहार मोहल्ला निवासी शोभिता गुप्ता 32वर्ष पत्नी संजीव गुप्ता के एक बेटी पांच वर्ष की है। बुधवार सुबह शोभिता गुप्ता का शव फांसी के फन्दे पर लटकता हुआ पाया गया। ससुराल के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच कर ही रही थी कि उसके मायके वाले भी आ पहुंचे। मायके वालों ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए मारा गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक हनुमंत विहार ने बताया कि मृतिका के मायके वालों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular