Friday, May 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाप्रो. शेर बहादुर सिंह को पुत्र शोक

प्रो. शेर बहादुर सिंह को पुत्र शोक

संवाददाता

गोंडा। उच्चतर शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संस्थापक डॉ. शेर बहादुर सिंह के इकलौते पुत्र वीर गौरव सिंह का बुधवार को उपचार के दौरान मेदांता अस्पताल गुड़गाँव में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनका शव आज सड़क मार्ग से गोंडा लाया जा रहा है। देर तक परिजन गोंडा पहुंच जाएंगे।अंतिम संस्कार कल अयोध्या धाम में होगा। एलबीएस डिग्री कालेज में सैन्य विभाग के अध्यक्ष तथा दो महाविद्यालयों में प्राचार्य का दायित्व निर्वहन एक चुके प्रो. सिंह वर्तमान में रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से सामाजिक कार्यों में जुटे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular