Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, उपचार के दौरान प्रेमी की मौत

प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, उपचार के दौरान प्रेमी की मौत

– दोनों पिछले चार साल से थे एक दूसरे के संपर्क में

– प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज थी प्रेमिका

– पंखा सही करने के बहाने प्रेमिका ने बुलाया प्रेमी को 
आगरा (हि.स.)। थाना हरी पर्वत क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक प्रेमिका ने प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय हो जाने के कारण उस पर तेजाब फेंक दिया जिसमें बुरी तरह झुलस जाने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। उधर प्रेमिका भी कुछ जगहों पर झुलस गई, उसका भी इलाज चल रहा है। 
दरअसल घटना आज देर शाम की है। कासगंज जिले के निवासी देवेंद्र(28) और उसकी प्रेमिका सोनम करीब चार साल से एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। देवेंद्र एक पैथोलॉजी में कार्यरत था। और प्रेमिका एक अस्पताल में नर्स का कार्य करती थी। प्रेमिका को जब देवेंद्र की किसी और जगह शादी तय होने की जानकारी मिली तो प्रेमिका सोनम अपना आपा खो बैठी। प्रेमिका ने अपने प्रेमी युवक देवेंद्र को पंखा ठीक करने के बहाने बुलाया । जिसके बाद उन दोनों के बीच में इस बात को लेकर गर्मा गर्मी हुई जिसके बाद प्रेमिका सोनम ने युवक पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया साथ ही प्रेमिका भी इस दौरान घायल हो गई। आनन-फानन में दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई और बदहवास हालत में प्रेमिका का इलाज चल रहा है।  एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एक महिला द्वारा व्यक्ति पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है । जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। वही महिला भी तेजाब से जुड़ गई है जिसका पुलिस की देखरेख में अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular