Wednesday, August 26, 2026
Homeमनोरंजनप्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी संग मनाई दिवाली, अभिनेत्री ने फैंस...

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी संग मनाई दिवाली, अभिनेत्री ने फैंस के साथ साझा की तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के लिए इस साल दिवाली का त्यौहार बहुत ही खास रहा। इस साल की दिवाली उनकी बेटी मालती मैरी की पहली दिवाली थी। ऐसे में अभिनेत्री ने विदेश में होते हुए भी इस त्यौहार को अपने पूरे परिवार के साथ धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसमें वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने इस बार भी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

तस्वीरों में प्रियंका जहां लहंगा चोली पहने हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं, दूसरी ओर निक भी देसी कुर्ता-पायजामा में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। बेटी मालती पिता की गोद में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिये अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती की मां बनी हैं।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular