Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधी ने बीकेटी सीट के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया रोड...

प्रियंका गांधी ने बीकेटी सीट के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया रोड शो

लखनऊ(हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को बक्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के प्रत्याशी ललन कुमार के समर्थन में रोड शो किया और उनको भारी मतों से जिताने की अपील की। लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू हुआ रोड शो चिनहट, पालिटेक्निक चौराहा होते हुए मटियारी से आगे अवध चौराहे तक आ कर समाप्त हुआ।

चिनहट में प्रियंका ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, आगे बढ़ सकती हूं। ललन कुमार के लिए आप के बीच आई हूं, इनके लिए न्याय मांग रही हूं। कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलाएं और क्षेत्र में विकास को लाएं। रोड शो के बाद प्रियंका मलिहाबाद विधानसभा, सरोजनीनगर विधानसभा और लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुईं।

शरद/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular