Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधी का दावा, यूपी में चुनाव ड्यूटी करने वाले 700 शिक्षकों...

प्रियंका गांधी का दावा, यूपी में चुनाव ड्यूटी करने वाले 700 शिक्षकों की हुई मौत

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को सरकार पर सच दबाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य में चुनाव ड्यूटी करने वाले लगभग 700 शिक्षकों की मृत्यु हो चुकी है और इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। उन्होंने राज्‍य निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाया। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता के बारे में एक बार भी विचार किए बिना उप्र की लगभग 60,000 ग्राम पंचायतों में इन चुनावों को कराया गया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, पूरे उप्र के ग्रामीण इलाकों में लोगों की घरों में मृत्यु हो रही है और इनको कोविड से होने वाली मौतों के आंकड़ों में भी नहीं गिना जा रहा क्योंकि ग्रामीण इलाकों में जांच ही नहीं हो रही है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट में लिखा, उत्तर प्रदेश में जो घट रहा है, वह मानवता के खिलाफ अपराध से कम नहीं है और राज्य निर्वाचन आयोग इसमें भागीदार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular