Sunday, September 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरप्राथमिक विद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ

प्राथमिक विद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ

रोहित गुप्ता
उतरौला/ बलरामपुर।
बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरौला ग्रामीण में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। जहां कक्षा 8 के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई।
उतरौला देहात के ग्राम हरनीडीह स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरौला ग्रामीण में विदाई समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटक की सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को आगे बढ़ने और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावकों व छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिए सभी छात्र छात्राएं आगे की शिक्षा निरंतर जारी रखें। छात्र का सम्बन्ध विद्यालय से कभी खत्म नहीं होता। वह तो उच्च शिक्षा हांसिल करने के लिए बस आगे बढ़ जाता है। शिक्षक अपने शिष्य को हमेशा आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान करते हैं। सभी बच्चे अपनी आगे की शिक्षा निरंतर जारी रखें, हम लोगो की तरफ से यही शुभकामनाएं हैं।
प्रधानाध्यापक शबी फातमा ने कहा कि, बच्चे अपने मां-बाप और स्कूल का गुरूर होते हैं। शिक्षा और सकारात्मक सोच जिदगी की सफलता का सूत्र है। इसलिए किन्हीं भी परिस्थितियों में अपने आगे की पढ़ाई जारी रखें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 6 और 7 छात्र छात्राओं ने कक्षा 8 के छात्र छात्राओं को नम आंखों से विदाई दी।
फेयरवेल पार्टी में शिक्षक रजिया बेगम, वंदना गुप्ता, राशिदा खातून, छठी राम, नसरीन बानो, मुनीजा रईस समेत सभी छात्र छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular