Sunday, June 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रश्न कर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा 'जवाब कौन देगा'

प्रश्न कर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा ‘जवाब कौन देगा’

लखनऊ(हि.स.)। बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और उनकी सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने कुछ घंटों से चर्चा बनाई हुई हैं। प्रश्न कर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जवाब कौन देगा।

बसपा की उत्तर प्रदेश के नेताओं ने जवाब कौन देगा को प्रमोट करने के लिए ट्वीट भी किया है। जवाब कौन देगा की टैग लाइन पर नीचे लिखे प्रश्नों में पूछा गया है कि ब्राह्मणों की हत्याओं का जवाब कौन देगा, किसानों की मौतों का जवाब कौन देगा, दलितों अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का जवाब कौन देगा।

चुनाव में बसपा की ओर से सोशल मीडिया टीम की गतिविधि दोगुनी हुई है और सुबह नौ बजे से ही सक्रियता देखी जा सकती है। सुबह से शाम तक सोशल मीडिया टीम के लोगों की मेहनत ही है, जो बसपा को ट्वीटर, कू और फेसबुक पर बड़ी बढ़त मिली हुई है।

सतीश चंद्र मिश्रा की चुनावी सक्रियता भी पर्याप्त बढ़ी है। चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रश्नों की शृंखला ने पढ़े-लिखे वर्ग को अपनी ओर खींचा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के पहले और दूसरे चरण के साथ ही तीसरे और चौथे एवं पांचवे चरण तक इसका असर दिख रहा है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular