Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज (हि.स.)। जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मुख्य आरोपित जावेद के घर रविवार दोपहर बाद योगी सरकार का बुलडोजर पहुंचा और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल एवं आरएएफ के साथ पीडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

करेली थाना क्षेत्र के जेके कालों में स्थित जावेद अहमद उर्फ जावेद पम्प के आवास पर रविवार दोपहर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी बुलडोजर के साथ पहुंचे। दस्ते ने अनाधिकृत रूप से बनाए गए जावेद के घर को जमींदोज कर दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद के घर पर कार्रवाई जारी है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी ने बताया कि करेली के जेके आशियाना कालोनी में वगैर मानचित्र बनवाए ही अनाधिकृत रूप निर्माण करा लिया था। जिसे आज गिराया जा रहा है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular