Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: श्रद्धालुओं से भरी कार ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, तीन...

प्रयागराज: श्रद्धालुओं से भरी कार ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, तीन घायल

प्रयागराज (हि.स.)। मेजा थाना क्षेत्र में पावर हाउस के समीप शनिवार सुबह झारखण्ड से संगम के लिए आ रहे स्नानार्थियों से भरी स्कार्पियों एक ट्रक से जा टकरायी। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।

    उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया हादसे में 55 वर्षीय सुरेश कुमार सोनी की मौत हुई है। जबकि घायल गजेन्द्र शर्मा(32),गोपीचन्द (60), मनीष (17), राम बहादुर (60) एवं लखन (18) को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन लोग गम्भीर बताए जा रहे हैं। 
  एसपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पलमा गांव के रहने वाले चालक समेत सात लोग स्काॅर्पियों में सवार होकर रात में निकले होंगे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मेजा रोड पावर हाउस के समीप चालक की आंख लग गई। जिससे कार रोड के किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम घायलों को अस्पताल भेज दिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular