Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : वृद्ध का हत्यारा निकला कलयुगी पोता

प्रयागराज : वृद्ध का हत्यारा निकला कलयुगी पोता

प्रयागराज(हि.स.)। माण्डा थाने की पुलिस भरारी गांव में 9 सितम्बर की रात हुई वृद्ध की हत्या का खुलासा करते हुए गुरूवार को उसके पोते को गिरफ्तार किया। दादा की डाट-फटकार से गुस्से में आकर चकरी से दबाकर मार दिया। 

यह खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि मेजा के भरारी गांव निवासी नीरज यादव पुत्र रविशंकर यादव अपने दादा का हत्यारा निकला। 
पूंछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि मेरे दादा शोभनाथ यादव 72वर्ष 8 सितम्बर को यूरिया खाद लेने के लिए मुझे पैसा देकर भेजा था लेकिन खाद नहीं लाया। जब घर पहुंचा तो उसके दादा गुस्सा हो गए और अपशब्द कहा दिया। जिससे मुझे क्रोध आ गया और रात में दादा शोभनाथ यादव को धक्का देकर गिरा दिया जिससे चोंटे आयी। अपने बचाव में मैने अपने दादा को चारपाई पर लिटाकर घर के अन्दर से पत्थर की चकरी को उठाकर लाया और एक पल्ला जंघे पर दूसरा पल्ला सीने पर रखकर दबा दिया। जिससे मौत हो गई। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय मेजा गया।     

RELATED ARTICLES

Most Popular