Monday, May 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में महिला की हत्या

प्रयागराज में महिला की हत्या

प्रयागराज (हि.स.)। कोरांव थाना क्षेत्र में पथरा सुभाष गांव में गुरुवार सुबह एक महिला का शव पाया गया। उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

खीरी थाना क्षेत्र के सौरैचा गांव निवासी गुड़िया (30) पत्नी राकेश आदिवासी बुधवार की रात अचानक गायब हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव कोरांव थाना क्षेत्र के पथरा सुभाष गांव में अर्धनग्न हालत में ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। महिला का शव पाए जाने की सूचना पर कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दी। इसी बीच उसकी पहचान हो गई और खबर मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस कहना है कि आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। महिला के पति ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या की वजह प्रेम प्रपंच से जुड़ा नजर आ रहा है।

पुलिस अधीक्षक यमनुपार सौरभ दीक्षित ने बताया कि कोरांव के पथरा सुभाष गांव में एक महिला का शव पाया गया है। उसकी पहचान कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या क्यों की गई है इस सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular