Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में महिला की पत्थर मारकर हत्या

प्रयागराज में महिला की पत्थर मारकर हत्या

प्रयागराज (हि.स.)। सोरांव थाना क्षेत्र के सराय भारत उर्फ चांदपुर रैया गांव में शनिवार दोपहर एक महिला का शव पाया गया। बताया जा रहा है कि सिर में पत्थर से प्रहार करके  उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सोरांव के चांदपुर रैया गांव निवासी महराजी देवी (55 वर्ष) की दिमागी हालत विगत कुछ दिनों से खराब थी। वह घर से बगैर बताए निकल जाती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर गांव के बाहर खून से लथपथ महराजी देवी का शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सोरांव थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सोरांव एवं थाना प्रभारी सोरांव एवं अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार ने बताया कि एक महिला का शव पाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular