Sunday, July 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में जेपी नड्डा करेंगे भाजपा कार्यालय का उद्घाटन 28 फरवरी को

प्रयागराज में जेपी नड्डा करेंगे भाजपा कार्यालय का उद्घाटन 28 फरवरी को

प्रयागराज (हि.स.)। सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन 28 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने दी। 

श्री राजेश ने बताया कि शाम चार बजे जेपी नड्डा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके पूर्व 27 फरवरी को भाजपा महानगर द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लगभग तीन वर्षों से लगातार पांच मंजिला भाजपा कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा था। इस कार्यालय में भाजपा महानगर, गंगापार, यमुनापार के अध्यक्ष का ऑफिस रूम रहेगा और साथ में एक मीटिंग हॉल, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, हर मंजिल में दो-दो गेस्ट रूम एवं किचन और स्टोर रूम बनाए गए हैं।
उद्घाटन समारोह में जिले के सभी वरिष्ठ नेता, अधिकारी, कार्यकर्ता गण शामिल होंगे एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular