Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 24 मोबाइल बरामद

प्रयागराज में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 24 मोबाइल बरामद

प्रयागराज (हि.स.)। सोरांव थाने की पुलिस टीम ने मोबाइल एवं मोटर साइकिल लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सोमवार दोपहर गोहरी गांव के समीप से गिरफ्तार किया। टीम ने 24 मोबाइल एवं मोटर साइकिल बरामद किया है।
उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि लुटेरे थरवई के जगदीशपुर निवासी कुलदीप उर्फ दीपू, ओमप्रकाश उर्फ छोटू, बड़नपुर गांव निवासी रवि, सोरांव के बनकट गांव निवासी अमित हैं। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल अधिकतर थरवई थाना क्षेत्र से लूटे गए हैं। जिन्हें जांच के बाद मूल स्वामी को दे दिया जाएगा। पकड़े गए आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular