Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ा साइको किलर, तीन हत्याओं का खुलासा

प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़ा साइको किलर, तीन हत्याओं का खुलासा

प्रयागराज(हि.स.)। कीडगंज एवं शंकरगढ़ थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर एक साइको किलर को गिरफ्तार किया। साइ​को किलर की गिरफ्तारी से भाजपा नेता की चाची समेत तीन हत्याओं का खुलासा हुआ है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाठी,हसिया और दराती बरामद किया है। 

अपर नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित लालापुर थाना क्षेत्र के लौंद गांव निवासी रमेश पासी है। उसकी दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है। 

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कीडगंज थाना क्षेत्र के  मुट्ठीगंज निवासी शैलेन्द्र मिश्रा की मां राम सिंगारी की चार नवम्बर की भोर घर से संगम स्नान करने के लिए जाते समय रास्ते में परेड ग्राउण्ड में सड़क से झाड़ियों में खींच कर ले गया और गला काटकर हत्या कर दी। जब पुलिस की सक्रियता बड़ी तो वह यहां शंकरगढ़ के जगलों में छिप गया। इस वारदात के सम्बन्ध में पांच नवम्बर को गुमशुदगी दर्ज कराया और छह नवम्बर को राम सिंगारी मिश्रा का शव पाया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी जांच जारी थी। 

इसी बीच शंकरगढ़ में एक ही दिन में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जिसमें शंकरगढ़ के लोंद गांव निवासी दिनेश कुमार आदिवासी पुत्र रामलाल उम्र 16 वर्ष की शौच करते समय हत्या कर दी। इसी दिन बड़े देवन मंदिर के समीप एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular