Friday, October 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री ने मुलायम सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री ने मुलायम सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनके 82 वें जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

भारतीय राजनीति में नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को उत्तर प्रदेश के सैफई में हुआ था। मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं जबकि एक बार देश के रक्षा मंत्री रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular