Monday, July 27, 2026
Homeअन्यप्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की...

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की मंजूरी

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना से व्यथित हूं। जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के साथ प्रार्थना है। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular